नाखून को खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:16

मौखिक स्वास्थ्य पर असर

नाखून चबाने से दांतों और मसूड़ों पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इससे मसूड़ों के ऊतकों को नुकसान, दांतों और मुंह में नाखूनों में छिपे बैक्टीरिया के पहुंचने से टूथ ग्राइंडिंग जैसे समस्याएं हो सकती हैं। इस आदत को दांतों के लिए भी काफी नुकसानदायक माना जाता है। नाखूनों को चबाते रहने की आदत बैड ओरल हाइजीन का कारण बनती है जिससे मसूड़ों में संक्रमण का खतरा हो सकता है।


इन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जानिए

नाखून चबाते रहने की आदत इस तरह की समस्याओं का भी कारण बन सकती है जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है।

आपके नाखूनों के आसपास की त्वचा में संक्रमण हो सकता है।
उन ऊतक को नुकसान पहुंचता है जो आपके नाखून बढ़ाते हैं।
नाखूनों के बनावट में परिवर्तन आ सकता है।
मुंह में गंदी उंगलियां डालने से जुकाम और अन्य संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं।
नाखून चबाने से आपके दांतों को नुकसान हो सकता है।



solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info